MP में MDR का विरोध, 2000 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल लेने पर UPI से नहीं लेंगे पेमेंट... कैश देना होगा
Updated on
21-09-2026 06:16 PM
देश के अलग-अलग हिस्सों में यूपीआई पेमेंट पर MDR चार्ज को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है. जबकि सरकार का कहना है कि आम आदमी पर एक रुपया का बोझ नहीं डाला जाएगा. केवल बड़े ट्रांजेक्शन 2000 रुपये से ज्यादा पर बड़े मर्चेंट को 0.40 फीसदी MDR लगेगा. यानी 3000 रुपये के UPI पर मर्चेंट को 12 रुपये का MDR लगेगा.
दरअसल, देश के कई हिस्सों में सरकार के इस फैसले का विरोध हो रहा है, कुछ लोगों में MDR के नियम को लेकर भी कंफ्यूजन है. इस बीच मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि वे 16 अक्टूबर से 2000 रुपये से ज्यादा की पेट्रोल-डीजल की खरीद पर UPI भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे.
पेट्रोल पंप पर UPI पेमेंट लेने से इनकार
मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बयान जारी कर कहा कि अगर सरकार MDR वापस नहीं लेती है, तो संगठन के सदस्यों ने 16 अक्टूबर से अपने पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से ज्यादा का यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है. केवल कैश पेमेंट होगा.
मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष की मानें तो नई व्यवस्था के तहत एक पेट्रोल पंप को हर महीने करीब 17,700 रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा. क्योंकि पहले ही हमारा मार्जिन कम है, इसलिए हम इस अतिरिक्त खर्च को वहन नहीं कर सकते हैं.
MDR की अधिकतम सीमा 300 रुपये तय की गई है. चाहे लेन-देन 1 लाख रुपये का हो या 5 लाख रुपये का, चार्ज 300 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकता.
छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों की सुरक्षा
सब्जी बेचने वाले, चाय दुकान वाले, छोटे किराना दुकानदार और ऑटो ड्राइवर बड़े पैमाने पर QR कोड का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत दी गई है. जिन छोटे दुकानदार और वेंडर्स की UPI QR कोड के जरिए महीने की कुल डिजिटल भुगतान 1 लाख रुपये तक है, उन्हें P2PM श्रेणी में रखा गया है. इन दुकानदारों के लिए सभी ट्रांजेक्शन पर MDR पूरी तरह शून्य (0%) रहेगा, चाहे ट्रांजेक्शन 2,000 रुपये से ऊपर का ही क्यों न हो.
आंकड़ों के मुताबिक भारत में UPI से होने वाले कुल मर्चेंट पेमेंट्स में से 96% से ज्यादा ट्रांजेक्शन 2,000 या उससे कम के होते हैं. सरकार का तर्क है कि देश के 95% से अधिक छोटे और मध्यम व्यापारी इस MDR चार्ज के दायरे से पूरी तरह बाहर रहेंगे.
अनुकंपा नियुक्ति में गलत शपथपत्र देकर नौकरी लेने का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी डा दिनेश कुमार झा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली में पदस्थ सहायक ग्रेड…
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत के लिए उनका रवैया अच्छा नहीं दिखा है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय, H1B वीजा, पाकिस्तान से…
बिहार के जमुई ज़िले से एक नाबालिग़ छात्रा के यौन उत्पीड़न और एक नाबालिग़ छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जमुई के एसपी विश्वजीत…
IIT बॉम्बे में दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद मचे बवाल के बीच प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को Dean of Student Affairs के पद से हटा दिया…
साल 2008 की बात है, केंद्र में यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार अमेरिका के साथ सिविल न्यूक्लियर डील पर संसद में विश्वास मत का सामना कर रही थी.फूलपुर संसदीय क्षेत्र…
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन…
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए दिल्ली से एक बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए सपा के उम्मीदवार विशेष यादव…