बिहार के जमुई में छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला, अब तक तीन लोग हिरासत में लिए गए
Updated on
21-09-2026 06:14 PM
बिहार के जमुई ज़िले से एक नाबालिग़ छात्रा के यौन उत्पीड़न और एक नाबालिग़ छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा है कि छात्रा की पहचान कर ली गई है और अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है.
जमुई पुलिस ने बताया है कि वीडियो के आधार पर चिन्हित करके इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.
वहीं जमुई एसपी ने मीडिया को बताया है कि वायरल वीडियो 19 सितंबर की शाम सात बजे का है, जब दोनों छात्र-छात्रा कोचिंग के लिए गए थे.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि बिहार के जमुई का वीडियो बेहद परेशान करने वाला है
आरजेडी नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज़िम्मेदार ठहराया है.
जमुई की विधायक और राज्य की मंत्री श्रेयसी सिंह ने मीडिया से कहा है कि तीन अभियुक्त गिरफ़्तार हो चुके हैं और सभी अभियुक्तों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा और राज्य सरकार ऐसे मामलों को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है.
क्या है मामला
वायरल वीडियो में नाबालिग़ छात्र-छात्रा एक स्कूटर पर बैठे हुए हैं और युवकों की भीड़ ने उन्हें घेर रखा है.
उन्होंने कहा, "आज सुबह (21 सितंबर) को एक वीडियो संज्ञान में आया था जिसमें दो नाबालिग स्टूडेंट के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. वीडियो के आधार पर ही हमने विक्टिम की पहचान की, उनका बयान रिकॉर्ड किया गया और उसी से पता चला कि ये घटना 19 सितंबर को शाम सात बजे के आसपास की है. जिसमें ये लड़का और लड़की कोचिंग के लिए गए हुए थे."
"उसी दौरान वो उस क्षेत्र में फ़ोटोशूट करने गए थे जहां पर ये घटना हुई है. ये जमुई थानाक्षेत्र की घटना है. अभियुक्तों की पहचान हो गई है और क़ानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. जल्द ही इस मामले में गिरफ़्तारी हो जाएगी. पीड़ितों ने कोई भी आधिकारिक शिकायत नहीं दी थी लेकिन जब आज उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने आवेदन दिया जिस पर एफ़आईआर दर्ज की है."
"छह-सात लोग वायरल वीडियो के फ्रेम में दिख रहे हैं. एफ़आईआर में किसी का नाम नहीं है और जांच से ही अभियुक्तों की पहचान की गई है."
लिखा है, "जमुई में दो नाबालिगों के साथ हुई दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ की घटना अत्यंत पीड़ादायक और निंदनीय है. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं."
"पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है और दोषियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, कानून अपना काम करेगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा."
अनुकंपा नियुक्ति में गलत शपथपत्र देकर नौकरी लेने का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी डा दिनेश कुमार झा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली में पदस्थ सहायक ग्रेड…
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत के लिए उनका रवैया अच्छा नहीं दिखा है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय, H1B वीजा, पाकिस्तान से…
बिहार के जमुई ज़िले से एक नाबालिग़ छात्रा के यौन उत्पीड़न और एक नाबालिग़ छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जमुई के एसपी विश्वजीत…
IIT बॉम्बे में दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद मचे बवाल के बीच प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को Dean of Student Affairs के पद से हटा दिया…
साल 2008 की बात है, केंद्र में यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार अमेरिका के साथ सिविल न्यूक्लियर डील पर संसद में विश्वास मत का सामना कर रही थी.फूलपुर संसदीय क्षेत्र…
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन…
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए दिल्ली से एक बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए सपा के उम्मीदवार विशेष यादव…