Select Date:

साउथ अफ्रीका संग मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका... इस स्टार गेंदबाज को नेट्स में लगी चोट

Updated on 21-02-2026 02:27 PM

भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. सूर्यकुमर यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने चारों ग्रुप मुकाबले जीते और टॉप पर रहकर सुपर-8 में जगह बनाई. भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले जीते.

अब भारतीय टीम सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का सामना करेगी. भारत का पहला मुकाबला 22 फरवरी (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्धारित है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज नेट्स सेशन के दौरान चोटिल हो गए, जिससे टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई.

मोहम्मद सिराज को आखिरी समय में स्क्वॉड में शामिल किया गया था क्योंकि हर्षित राणा चोटिल होन के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. सिराज ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच खेला है, लेकिन सुपर-8 स्टेज में उनका फिट रहना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है

सिराज कैसे हुए चोटिल?

RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को नेट्स में हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी कर रहे थे. इस दौरान हार्दिक का एक झन्नाटेदार शॉट उनके घुटने पर लगा. इसके चलते सिराज लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि वह दर्द से कराहते नजर आए.


मोहम्मद सिराज ने लंबे अंतराल के बाद भारत की टी20 टीम में वापसी की थी और यूएसए के खिलाफ मैच में 29 रन देकर तीन विकेट झटके. इसके बाद उन्हें नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में बेंच पर बैठाया गया. सुपर-8 में भारत की ओर से पेस बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी एक बार फिर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह संभालते नजर आ सकते हैं.

हालांकि 15 सदस्यीय स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज ही एकमात्र बैकअप तेज गेंदबाज हैं, ऐसे में उनकी चोट टीम के लिए चिंता का सबब बन गई है. अब सबकी नजर मेडिकल अपडेट पर टिकी है कि क्या सिराज साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं.


टी20 विश्व कप में भारत का फुल स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बीते 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का जो टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच हुआ, उसे सालों साल याद रखा जाएगा। दोनों पारी मिलाकर…
 05 March 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार (5 मार्च) को हैरी ब्रूक की…
 27 February 2026
भारतीय टीम की सलामी जोड़ी इस टी20 विश्व कप 2026 में जूझ रही थी। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने 4 पारियों में ओपनिंग की और सिर्फ 9 रन जोड़…
 27 February 2026
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में जाने के लिए एक पड़ाव…
 24 February 2026
सोमवार को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ वेस्ट इंडीज़ की धुआंधार बैटिंग का गवाह बना.छक्कों और चौकों की बारिश ने मैदान में मौजूद दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया.दर्शकों…
 23 February 2026
10 नवंबर 2022, ये वो तारीख़ थी, जब रविवार से पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को हार का मुँह देखना पड़ा था.इसके बाद टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप…
 21 February 2026
भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. सूर्यकुमर यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने चारों ग्रुप मुकाबले जीते और…
 20 February 2026
भारत और पाकिस्‍तान के बीच 15 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले ने व्‍यूअरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के आधिकारिक डिजिटल और प्रसारण पार्टनर जिओस्‍टार…
 19 February 2026
कहा जाता है कि 1936 के बर्लिन ओलंपिक के बाद जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर ने भारतीय हॉकी टीम के जादूगर मेजर ध्यानचंद को अपने देश में उच्च पद और…
Advt.