Select Date:

T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच ने बनाया रिकॉर्ड, 2024 फाइनल का कीर्तिमान हुआ ध्‍वस्‍त

Updated on 20-02-2026 07:49 PM
भारत और पाकिस्‍तान के बीच 15 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले ने व्‍यूअरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के आधिकारिक डिजिटल और प्रसारण पार्टनर जिओस्‍टार ने जानकारी दी कि इस मुकाबले को रिकॉर्ड 163 मिलियन की अविश्‍वसनीय डिजिटल पहुंच मिली
इस तरह भारत बनाम पाकिस्‍तान आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप का सबसे ज्‍यादा देखा जाने वाला मैच बन गया। इसने 2024 फाइनल को पीछे छोड़ा, जो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था।

स्‍क्रीनों ने चौंकाया
भारत के शानदार प्रदर्शन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत बनाम पाकिस्तान के आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 मैच की तुलना में दर्शकों की संख्या में 56% की वृद्धि सुनिश्चित की।

इस मैच को सभी स्क्रीनों पर मिलाकर चौंका देने वाला 20 अरब मिनट का वॉच टाइम मिला, जो प्रशंसकों की जबरदस्त भागीदारी को दर्शाता है। इससे पिछले संस्करण के मुकाबले दर्शकों की संख्या में 42% की वृद्धि हुई, जिसका मुख्य कारण भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन था, जिसने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 तक बढ़ा दिया।
भारत की एकतरफा जीत
याद दिला दें कि भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 77 रन की उम्‍दा पारी खेली। जवाब में पाकिस्‍तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने 61 रन से मैच जीता और टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बीते 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का जो टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच हुआ, उसे सालों साल याद रखा जाएगा। दोनों पारी मिलाकर…
 05 March 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार (5 मार्च) को हैरी ब्रूक की…
 27 February 2026
भारतीय टीम की सलामी जोड़ी इस टी20 विश्व कप 2026 में जूझ रही थी। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने 4 पारियों में ओपनिंग की और सिर्फ 9 रन जोड़…
 27 February 2026
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में जाने के लिए एक पड़ाव…
 24 February 2026
सोमवार को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ वेस्ट इंडीज़ की धुआंधार बैटिंग का गवाह बना.छक्कों और चौकों की बारिश ने मैदान में मौजूद दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया.दर्शकों…
 23 February 2026
10 नवंबर 2022, ये वो तारीख़ थी, जब रविवार से पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को हार का मुँह देखना पड़ा था.इसके बाद टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप…
 21 February 2026
भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. सूर्यकुमर यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने चारों ग्रुप मुकाबले जीते और…
 20 February 2026
भारत और पाकिस्‍तान के बीच 15 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले ने व्‍यूअरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के आधिकारिक डिजिटल और प्रसारण पार्टनर जिओस्‍टार…
 19 February 2026
कहा जाता है कि 1936 के बर्लिन ओलंपिक के बाद जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर ने भारतीय हॉकी टीम के जादूगर मेजर ध्यानचंद को अपने देश में उच्च पद और…
Advt.