Select Date:

'अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन आमने-सामने बने हुए हैं', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई

Updated on 24-10-2026 02:52 PM
अरुणाचल प्रदेश सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के बयान को लेकर कांग्रेस और विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा है.

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक (डीजी) शत्रुजीत कपूर ने गुरुवार को कहा था, "पिछले कुछ दिनों में ऐसी स्थिति बनी, जब अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर दोनों पक्ष (भारत और चीन) आमने-सामने आ गए. यह स्थिति अब भी जारी है."

इस साल जुलाई में उत्तर-पूर्वी सीमा पर तनाव शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हुई है.

जुलाई के अंत से अरुणाचल प्रदेश में ऊपरी सुबनसिरी ज़िले के असाफिला और माजा इलाके में तनाव बना हुआ है.

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है, "प्रधानमंत्री और उनका पूरा तंत्र इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा है.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि मोदी सरकार चीन के आगे झुक गई है.

इस मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत और चीन लगातार बातचीत कर रहे हैं.

लगातार बातचीत और सैन्य रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "दोनों पक्ष इस बात पर भी राजी हुए हैं कि बॉर्डर के सही मैनेजमेंट के लिए एलएसी की समझ को और बेहतर बनाया जाए. मैं इस बात पर भी जोर देना चाहूँगा कि दोनों देशों के आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए बॉर्डर पर शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है."

शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि 'देश के गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री को जवाब देना चाहिए.'

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने भी शत्रुजीत कपूर के बयान को साझा करते हुए सरकार पर तंज़ किया है.

सोशल मीडिया पर भी आईटीबीपी डीजी के बयान पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बॉर्डर की स्थिति पर अपनी राय दे रहे हैं

करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए आईटीबीपी प्रमुख ने कहा कि पारंपरिक तरीकों से चीन का मुक़ाबला करना शायद संभव न हो, क्योंकि उसने अपने हथियारों और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में काफ़ी निवेश किया है.

उन्होंने कहा, "अब पारंपरिक तरीकों से चीन का मुकाबला करना मुश्किल होगा, क्योंकि चीन ने अपने सुरक्षा बलों के आधुनिकीकरण में भारी निवेश किया है और वह आगे निकल गया है. लेकिन ड्रोन के ज़रिए छोटे देश बड़े देशों से लड़ सकते हैं, जैसा कि हमने रूस-यूक्रेन और ईरान-अमेरिका संघर्षों में देखा है. रूस हर महीने रोज़ाना 10,000 से 15,000 सैनिकों की कुर्बानी दे रहा है."

कांग्रेस ने आईटीबीपी प्रमुख के बयान के बाद केंद्र की मोदी सरकार पर तीख़ा हमला बोला है और आरोप लगाया है. कांग्रेस ने कहा है, 'इस साल जुलाई से ही चीनी सैनिकों के साथ झड़प की खबरें आ रही हैं, लेकिन मोदी सरकार इन ख़बरों को दबाने में लगी रही.'

कांग्रेस के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया है, "यहां तक कि चीन को 'लाल आंख' दिखाने की जगह नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हंसी ठिठोली करते नज़र आए, ब्रिक्स सम्मेलन में."

"एक तरफ चीन हमारे सैनिकों के साथ झड़प कर रहा था, दूसरी तरफ मोदी चीन के राष्ट्रपति का स्वागत कर रहे थे. ये हमारे सैनिकों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है. मोदी ने हर बार हमारे सैनिकों को अकेला छोड़ दिया है, देश के साथ गद्दारी की है, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया."

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
अरुणाचल प्रदेश सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के बयान को लेकर कांग्रेस और विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा है.भारत-तिब्बत सीमा पुलिस…
 23 October 2026
क़तर की राजधानी दोहा में बीते बुधवार को चार ऐसे देशों के रक्षा प्रतिनिधि एक मेज पर आए, जिनकी सैन्य ताक़त, आर्थिक क्षमता और जिओपॉलिटिक्स की प्राथमिकताएं एक-दूसरे से काफ़ी…
 20 October 2026
मुंबई में ये लोग घूमने के लिए जुहू चौपाटी रेगुलर जाते थे। बाल बड़े थे, लेकिन जब कोटा पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उनके कपड़े भी बदले हुए थे और…
 18 October 2026
फ़्रांस में स्कूलों की बदहाली और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के ख़िलाफ़ शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहे और दिन में देशभर में हिंसा भड़क उठी.फ़्रांस सरकार के मुताबिक़, क़रीब…
 18 October 2026
सऊदी अरब पर हूतियों के बढ़ते हमलों के बीच तुर्की इस बात पर विचार कर रहा है कि मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के तहत वह सऊदी अरब की मदद के…
 18 October 2026
पिछले कई दशकों से अमेरिका समेत पश्चिमी देश और जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स चीन की लगातार मजबूत होती ताकत और उसकी आबादी को दुनिया की स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा मानते…
 15 October 2026
स्कूल बंद हो गए. इंटरनेट आंशिक रूप से ठप हो गया. सड़कें पर मालवाहक कंटेनरों से अटी पड़ी हैं. और पाकिस्तानी सेना शहर में आ रही है.इमरान ख़ान की पार्टी…
 04 October 2026
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। कैप्टन मच्छार ने 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…
 03 October 2026
यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक़, संयुक्त अरब अमीरात के प्रॉसिक्युटर जनरल ने शनिवार को कहा कि फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के को-पायलट ने उड़ान के दौरान "आतंकवादी"…
Advt.