फ़्रांस में फिर धधकी हिंसा की आग, पेरिस समेत कई शहरों में लूटपाट, झड़पें और आगजनी
Updated on
18-10-2026 07:43 PM
फ़्रांस में स्कूलों की बदहाली और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के ख़िलाफ़ शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहे और दिन में देशभर में हिंसा भड़क उठी.
फ़्रांस सरकार के मुताबिक़, क़रीब 5.5 लाख लोगों के सड़कों पर उतरने के बीच कम से कम 1,200 लोगों को गिरफ़्तार किया गया. सरकार ने इसे "हिंसा में बढ़ोतरी" बताया.
राजधानी पेरिस में शाम तक दंगा रोधी पुलिस के साथ बड़े पैमाने पर झड़पें हुईं. पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया.
राजधानी और दूसरे इलाक़ों में इमारतों में आग लगा दी गई. इनमें लिमोज भी शामिल है, जहां टाउन हॉल में लगी भीषण आग के कारण छत का एक हिस्सा ढह गया.
कई शहरों में लूटपाट शुरू हो गई. टाउन हॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ किए जाने की खबरें भी सामने आईं.
पेरिस में भी तोड़फोड़ और आगजनी
प्रधानमंत्री सेबास्तियन लेकोर्नू ने कहा कि हिंसा के दौरान 150 पुलिसकर्मी घायल हुए.
पेरिस में मुख्य मार्च दोपहर के दौरान काफ़ी हद तक शांतिपूर्ण दिखाई दिया.
युवाओं के एक समूह ने बीबीसी को बताया कि वे "शांतिवादी" हैं और "बस चीजों को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ भी नहीं बदल रहा है."
हालांकि, दिन बढ़ने के साथ कुछ समूहों ने सड़कों पर आग लगाई और वाहनों को जला दिया. इसमें शहर के केंद्र में प्लास द ला रिपब्लिक जैसे प्रमुख स्थान भी शामिल थे.
दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान लूटा गया. कम से कम एक रेस्तरां आग में पूरी तरह जल गया. बीबीसी ने कुछ समूहों के बीच मारपीट होते भी देखा.
मध्य पेरिस में दंगा रोधी पुलिस को एक भीड़ की ओर बढ़ते और कई लोगों को डंडों से पीटते देखा गया.
ल्योन के मेयर ग्रेगोरी दूसे ने शहर के पर्यटन कार्यालय में आग लगाए जाने को शहर के लिए "एक त्रासदी" बताया.
उन्होंने बीएफएमटीवी से कहा, "इससे हमारा दिल टूट जाता है, क्योंकि यह एक बेहद प्रसिद्ध और ऐतिहासिक इमारत है."
स्थानीय पुलिस ने कहा कि "शत्रुतापूर्ण लोगों" ने दमकलकर्मियों को सुरक्षित तरीके से आग बुझाने से रोका.
दमकलकर्मियों ने लिमोज टाउन हॉल में लगी आग पर भी काबू पाने की कोशिश की. आग के कारण इमारत का एक हिस्सा ढह गया.
दक्षिण-पूर्वी शहर सेंट-एटियेन के मेयर रेजिस जुआनिको ने सोशल मीडिया पर कहा कि एक युवक का "ग्रेनेड से हाथ उड़ गया
गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शनों के दौरान राजधानी के कुछ हिस्सों और मार्सेई, रेनेस, टूलूज और आंजे समेत कई जगहों पर "नकाबपोश लोगों" ने "लक्षित हिंसक घटनाओं" को अंजाम दिया.
फ़्रांस में इमारतों को नुक़सान पहुंचने की खबरें सामने आईं. इनमें ग्रेनोबल, एविन्यों, पो, मॉनपेलिए और वालांस शामिल हैं.
पेरिस में कपड़ों और खाने-पीने के सामान की दुकानों में लूटपाट की गई, जबकि लील शहर में एप्पल स्टोर में घुसकर वहां का सामान निकाल लिया गया.
बीबीसी वेरिफाई ने एक वीडियो की पुष्टि की, जिसमें ग्रेनोबल के शहर के केंद्र में एक संकरी सड़क पर नकाबपोश लोग पर्यटकों की ट्रेन चलाते हुए कम से कम तीन दंगा रोधी पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ते दिखाई दिए.
फ़्रांस में स्कूलों की बदहाली और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के ख़िलाफ़ शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहे और दिन में देशभर में हिंसा भड़क उठी.फ़्रांस सरकार के मुताबिक़, क़रीब…
पिछले कई दशकों से अमेरिका समेत पश्चिमी देश और जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स चीन की लगातार मजबूत होती ताकत और उसकी आबादी को दुनिया की स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा मानते…
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। कैप्टन मच्छार ने 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…
यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक़, संयुक्त अरब अमीरात के प्रॉसिक्युटर जनरल ने शनिवार को कहा कि फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के को-पायलट ने उड़ान के दौरान "आतंकवादी"…
संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क आए ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले वापस भेजने की बात कही जा रही है.समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को…
दुबई से इसराइल जा रहे एक विमान को 'क्रैश होने से बचाने के लिए' इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने फ़्लाईदुूबई के इस विमान के क्रू मेंबर्स और यात्रियों की तारीफ़…