Select Date:

कैलिफोर्निया से दी गई थी सुपारी, शूटरों ने ट्रेन में काटे थे बाल, बदले थे कपड़े

Updated on 20-10-2026 02:41 PM
मुंबई में ये लोग घूमने के लिए जुहू चौपाटी रेगुलर जाते थे। बाल बड़े थे, लेकिन जब कोटा पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उनके कपड़े भी बदले हुए थे और तीनों के बाल भी छोटे थे। तीनों ने पहचान छिपाने के लिए ट्रेन में ही बाल काटे और कपड़े भी बदले। तीनों आरोपियों को विदेश से अनिल पंडित ही ऑपरेट कर रहा थ। तीनों फार्यारंग करने के बाद अंधेरो रेलवे स्टेशन पहुंचे और लोकल ट्रेन पकड़कर दो-तीन स्टेशन के बाद वापस उतर गए। इसके बाद ऑनलाइन टैक्सी बुक की। इसका पेमेंट भी अनिल पंडित ने किया था। इसके बाद ये सूरत पहुंचे और पुणे-जयपुर ट्रेन में बेठ गए। इनके पास फिलहाल कुछ नहा मिला है। संभावना है कि उन्होंने हथियार फेंक दिए हैं। इनके पास बैग में केवल कपड़े मिले हैं। जबकि ऋतिक ने चोरी की बाइक का इंतजाम किया था।

कैलिफोर्निया से मिली थी 34 हजार की सुपारी

कोटा में टाइगर शूटआउट की साजिश का नया खुलासा हुआ है। टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने के लिए कैलिफोर्निया से 34 हजार की सुपारीसुपारी दिए जाने का खुलासा। पंडित द्वारा रुपए दिए जाने और तीनों को विदेश में नौकरी दिए जाने का झांसा दिया गया था। तीनों आरोपी बालिग हैं।

तीनों आरोपियों की कैसे हुई मुलाकात

रेहान उर्फ़ सुक्का, फूल सिंह और रोशन उर्फ ऋतिक की मुलाक़ात कैसे हुई? दरअसल फूल सिंह और रेहान दोनों मज़दूरी करते है और ऋतिक रैपिड बाइक चलाता है। ऋतिक को स्थानीय लोकेशन की जानकारी है, इसलिए उसे साथ में लिया। ऋतिक 22 साल का है, रेहान और फूल सिंह की उम्र 18 साल है। रेहान का संपर्क सबसे पहले समीर नाम के युवक से हुई, जो सोनीपत का रहने वाला है। समीर ने ही अनिल पंडित से इनकी बात करवाई। इससे पहले रेहान और फूल सिंह ने अमृतसर के व्यापारी पर गोली चलाई थी लेकिन गोली पिस्टल से चल नईं पाई थी। अमृतसर पुलिस ने समीर को उठा लिया है।

नेपाल भागने का था प्लान

तीनों आरोपियों को सोमवार को राजस्थान के कोटा शहर में मुंबई से आ रही एक ट्रेन से हिरासत में लिया गया। कोटा की पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्वनी गौतम ने बताया, संदिग्धों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। संदिग्धों ने पुलिस को बताया कि वे वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन में सवार हुए थे। उनकी योजना जयपुर से दिल्ली तक बस लेने और फिर बॉर्डर पार करके नेपाल पहुंचने की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
मुंबई में ये लोग घूमने के लिए जुहू चौपाटी रेगुलर जाते थे। बाल बड़े थे, लेकिन जब कोटा पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उनके कपड़े भी बदले हुए थे और…
 18 October 2026
फ़्रांस में स्कूलों की बदहाली और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के ख़िलाफ़ शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहे और दिन में देशभर में हिंसा भड़क उठी.फ़्रांस सरकार के मुताबिक़, क़रीब…
 18 October 2026
सऊदी अरब पर हूतियों के बढ़ते हमलों के बीच तुर्की इस बात पर विचार कर रहा है कि मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के तहत वह सऊदी अरब की मदद के…
 18 October 2026
पिछले कई दशकों से अमेरिका समेत पश्चिमी देश और जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स चीन की लगातार मजबूत होती ताकत और उसकी आबादी को दुनिया की स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा मानते…
 15 October 2026
स्कूल बंद हो गए. इंटरनेट आंशिक रूप से ठप हो गया. सड़कें पर मालवाहक कंटेनरों से अटी पड़ी हैं. और पाकिस्तानी सेना शहर में आ रही है.इमरान ख़ान की पार्टी…
 04 October 2026
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। कैप्टन मच्छार ने 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…
 03 October 2026
यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक़, संयुक्त अरब अमीरात के प्रॉसिक्युटर जनरल ने शनिवार को कहा कि फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के को-पायलट ने उड़ान के दौरान "आतंकवादी"…
 02 October 2026
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि जांच से संकेत मिलता है कि दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में अपने साथी पायलट पर चाकू से हमला करने…
 01 October 2026
संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क आए ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले वापस भेजने की बात कही जा रही है.समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को…
Advt.