ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
Updated on
29-10-2026 06:28 PM
ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को है. श्रेयस अय्यर एंड टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, अब बचे दोनों मैच न्यूजीलैंड के लिए इज्जत की लड़ाई है. अब टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर होगी. सबसे बड़ा सवाल है कि अगर ईशान किशन फिट होते हैं तो प्लेइंग 11 से किसका पत्ता कटेगा, क्या वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ेगा. उन्होंने पिछले मैच में 45 रनों की कमाल पारी खेली थी, अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की थी.
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
Advertisement
शिवम
| 29 Oct 2026 12:48 PM (IST)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 शुक्रवार को ऑकलैंड में होगा. ईशान किशन चोट की वजह से पिछले 2 मैच में नहीं खेले थे, अब अगर वह फिट होकर आते हैं तो क्या वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ेगा?
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
Vaibhav Sooryavanshi, Abhishek Sharma and Vaibhav Sooryavanshi
ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को है. श्रेयस अय्यर एंड टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, अब बचे दोनों मैच न्यूजीलैंड के लिए इज्जत की लड़ाई है. अब टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर होगी. सबसे बड़ा सवाल है कि अगर ईशान किशन फिट होते हैं तो प्लेइंग 11 से किसका पत्ता कटेगा, क्या वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ेगा. उन्होंने पिछले मैच में 45 रनों की कमाल पारी खेली थी, अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की थी.
भारत ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले और दूसरे टी20 में जीत दर्ज की थी. वेलिंगटन में खेले गए पिछले मैच में टीम इंडिया ने 199 रनों के लक्ष्य को 40 गेंद शेष रहते हासिल कर सीरीज अपने नाम की. वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की थी. दोनों ने 5 ओवरों में 100 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया, ऐसे में वैभव को बाहर करना मुश्किल होगा.
ईशान किशन की चोट पर क्या है अपडेट
ईशान किशन चोट के कारण पहले मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके थे, इसके बाद बीसीसीआई ने बताया कि उनकी दाईं जांघ में लो-ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन है. तीसरे टी20 से पहले बीसीसीआई ने बताया कि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. चौथे मैच से पहले उनको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन उन्होंने ऑकलैंड में नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया, जिससे साफ है कि वह फिट हो चुके हैं. अब सवाल है कि क्या वह प्लेइंग 11 में वापस आएंगे, अगर हां तो क्या वैभव सूर्यवंशी को बाहर होना पड़ेगा? ईशान के बाहर होने पर ही उन्हें एकादश में मौका मिला था.
संभावना है कि अगर ईशान किशन ठीक हो जाते हैं तो भी बीसीसीआई उन्हें मैच में उतारने की जल्दबाजी नहीं करेगी. टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बना ही चुकी है. ऐसे में चौथे मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को ही प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.
वैभव सूर्यवंशी भले ही बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हो, लेकिन हैं तो वह महज 15 साल के बच्चे ही. इस उम्र में जैसे बच्चों को ठंडे मौसम से बचाया…
फ़्रांस और रियाल मैड्रिड फ़ुटबॉल स्टार किलियन एम्बाप्पे ने चीन के दिवंगत नेता माओ ज़ेडोंग (माओ त्से-तुंग) को लेकर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगी है.उनकी इस टिप्पणी…
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से शानदार जीत मिली. लेकिन इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव…
Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय क्रिकेट के वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया.15 साल और 211 दिन की उम्र…
लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी में आयोजित किए जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुष और महिला वर्ग में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी. महिला वर्ग में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साक्षिण…
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. वैभव सूर्यवंशी ने इस निर्णायक मुकाबले से पहले एक ऐसा पोस्ट किया,…