Select Date:

कोटवारों ने बेची सरकार की नायाब ज़मीन, दुर्ग कलेक्टर ने 115 एकड़ की रजिस्ट्री की रद, 29 पर गिरी गाज

Updated on 26-08-2026 09:56 PM
जिले में सेवा शर्तों के तहत कोटवारों को मिली कोटवारी भूमि के विक्रय के मामलों में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले की छह तहसीलों के 51 ग्रामों में कोटवारों द्वारा बेची गई 107 खसरों की कुल 115.71 एकड़ (46.827 हेक्टेयर) भूमि की रजिस्ट्री शून्य घोषित कराने के लिए 73 सिविल वाद दायर किए गए हैं।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के बाद कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को ऐसे मामलों की समीक्षा कर विक्रय निरस्त कराने तथा भूमि बेचने वाले कोटवारों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में वर्तमान में कोटवार पद पर कार्यरत 29 कोटवारों के विरुद्ध राजस्व न्यायालयों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर सुनवाई शुरू कर दी गई है।
सुनवाई के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में दुर्ग तहसील के 16 ग्रामों में 13.997 हेक्टेयर, धमधा के पांच ग्रामों में 5.760 हेक्टेयर, पाटन के 17 ग्रामों में 10.73 हेक्टेयर, भिलाई-3 के तीन ग्रामों में 5.610 हेक्टेयर, बोरी के एक ग्राम में 0.280 हेक्टेयर और अहिवारा के नौ ग्रामों में 10.450 हेक्टेयर कोटवारी भूमि के विक्रय की जानकारी सामने आई है।
छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 183 के तहत ग्राम सेवक की सेवा भूमि में उसके हित को विक्रय, दान, बंधक या अन्य माध्यम से हस्तांतरित करने का संव्यवहार शून्य माना गया है। भविष्य में कोटवारी भूमि की बिक्री रोकने के लिए ऐसी सभी सेवा भूमियों के खसरा नंबर पंजीयन साफ्टवेयर में ब्लाक करने की कार्रवाई भी की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
प्रदेश में आदिवासी अधिकारों और हितों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में…
 26 August 2026
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर मुख्य मार्केट स्थित अरविंद ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बलरामपुर पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने बिहार के…
 26 August 2026
जिले में सेवा शर्तों के तहत कोटवारों को मिली कोटवारी भूमि के विक्रय के मामलों में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले की छह तहसीलों के…
 26 August 2026
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत रवेली इन दिनों बदहाली और बेबसी से जूझ रहा है। गांव की सबसे बड़ी जीवनरेखा माने जाने वाला…
 22 August 2026
प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति…
 22 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के 18वें सीजन में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 23 वर्षीय योगेश साहू ने 50 लाख रुपए की राशि जीती। IIT बॉम्बे के टॉपर रहे योगेश…
 20 August 2026
चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैया में अरपा नदी किनारे तिरपाल लगाकर चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने ग्रामीण वेशभूषा में दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया…
 20 August 2026
छत्तीसगढ़ में न्यायिक अभिरक्षा में मौत के एक और मामले को हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। जेल में बंद एक आरोपी के पोस्टमार्टम में शरीर पर 35 चोटों…
 20 August 2026
उत्तरी झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र अब छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके असर…
Advt.