वाड्रफनगर ज्वेलरी शॉप चोरी का बड़ा खुलासा, बिहार के अंतरराज्यीय गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार
Updated on
26-08-2026 09:57 PM
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर मुख्य मार्केट स्थित अरविंद ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बलरामपुर पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले में दबिश देकर चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की 14.175 किलोग्राम चांदी की सिल्ली, घटना में प्रयुक्त पिकअप और मोटरसाइकिल बरामद की गई है
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि वाड्रफनगर के अरविंद सोनी की अरविंद ज्वेलर्स से 16 अगस्त की रात चोरी हुई थी। 16 अगस्त की रात दुकान बंद कर वे सो गए थे। 17 अगस्त की सुबह शटर टूटा मिला था और करीब 20 किलो चांदी, 50 ग्राम सोना, 10 किलो गिलट जेवर और 18 हजार नकदी चोरी हो गई थी।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के ने पुलिस की अलग-अलग टीमों को जांच में लगाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी विश्लेषण से आरोपितों को ट्रेस किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे 15 अगस्त को पिकअप क्रमांक बीआर 26 जीसी 3631 में मोटरसाइकिल एमएच 15 केआर 7977 लादकर वाड्रफनगर आए थे। वाड्रफनगर के पंचवटी ढाबा के पास रुके। दो दिन रेकी की और 17 अगस्त की रात सब्बल से शटर तोड़कर जेवरात चोरी कर सीधे बिहार भाग गए थे।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने वाड्रफनगर पुलिस चौकी में चोरी के प्रकरण का राजफ़ाश किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, एसडीओपी वाड्राफनगर रामावतार ध्रुव उपस्थित थे। इस उपलब्धि पर व्यवसायियों ने पुलिस अधीक्षक के साथ उपस्थित पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार जताया
प्रदेश में आदिवासी अधिकारों और हितों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में…
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर मुख्य मार्केट स्थित अरविंद ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बलरामपुर पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने बिहार के…
जिले में सेवा शर्तों के तहत कोटवारों को मिली कोटवारी भूमि के विक्रय के मामलों में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले की छह तहसीलों के…
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत रवेली इन दिनों बदहाली और बेबसी से जूझ रहा है। गांव की सबसे बड़ी जीवनरेखा माने जाने वाला…
प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति…
'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के 18वें सीजन में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 23 वर्षीय योगेश साहू ने 50 लाख रुपए की राशि जीती। IIT बॉम्बे के टॉपर रहे योगेश…
चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैया में अरपा नदी किनारे तिरपाल लगाकर चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने ग्रामीण वेशभूषा में दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया…
उत्तरी झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र अब छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके असर…