आदिवासियों पर तेज हुई छत्तीसगढ़ में सियासत: साय बोले, कांग्रेस समझती है वोट बैंक, बघेल ने कहा- छीने गए अधिकार
Updated on
26-08-2026 09:59 PM
प्रदेश में आदिवासी अधिकारों और हितों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार को आदिवासी विरोधी बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने बलरामपुर जाने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी जनजाति समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। यदि वास्तव में किसी ने जनजाति समाज की चिंता की है, तो भाजपा की सरकार ने की है।
वाजपेयी ने किया था अलग मंत्रालय का गठन
अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने केंद्र सरकार में अनुसूचित जनजाति के लोगों के समुचित विकास के लिए अलग से मंत्रालय का गठन किया था। जबकि, यह काम कांग्रेस पहले भी कर सकती थी। वर्षों तक सरकार में रहने के बावजूद कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति के लोगों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।
मोदी बढ़ा रहे समाज का सम्मान
साय ने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी समाज का मान-सम्मान बढ़ाया है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए पीएम जनमन योजना शुरू की गई है। इसके तहत उनके गांवों तक सड़कें पहुंचाई जा रही है। राशन कार्ड समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कांग्रेस कुछ भी कर ले, लेकिन जनजातीय समाज अब पहचान चुका है। जनता मुगालते में आने वाली नहीं है।
छीने जा रहे अधिकार-बघेल
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर होने वाली बैठक से पूर्व मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्तमान में आदिवासी समुदाय के अधिकारों को छीना जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार में शुरू की गई कई योजनाओं को बंद कर दिया गया है। कांग्रेस सरकार में आदिवासी क्षेत्रों में निश्शुल्क शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास किए गए थे।
प्रदेश में आदिवासी अधिकारों और हितों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में…
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर मुख्य मार्केट स्थित अरविंद ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बलरामपुर पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने बिहार के…
जिले में सेवा शर्तों के तहत कोटवारों को मिली कोटवारी भूमि के विक्रय के मामलों में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले की छह तहसीलों के…
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत रवेली इन दिनों बदहाली और बेबसी से जूझ रहा है। गांव की सबसे बड़ी जीवनरेखा माने जाने वाला…
प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति…
'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के 18वें सीजन में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 23 वर्षीय योगेश साहू ने 50 लाख रुपए की राशि जीती। IIT बॉम्बे के टॉपर रहे योगेश…
चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैया में अरपा नदी किनारे तिरपाल लगाकर चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने ग्रामीण वेशभूषा में दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया…
उत्तरी झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र अब छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके असर…