Select Date:

'नर्क नहीं पहुंचे नाना पाटेकर', तनुश्री दत्ता ने फिर कसा तंज, बोलीं- श्मशान घाट में...

Updated on 16-10-2026 08:16 PM
तनुश्री दत्ता इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. नाना पाटेकर के निधन के बाद से वो लगातार एक्टर पर निशाना साध रही हैं. इंस्टा और इंटरव्यूज में नाना की मौत पर सवाल उठा रही हैं. अब तनुश्री ने इंस्टा पर नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो फैंस संग इंटरैक्ट करती दिखीं. एक्ट्रेस ने नया खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वो श्मशान घाट जाती हैं. वहां उन्हें बहुत सुकून मिलता है

श्मशान घाट में बैठना पसंद- तनुश्री दत्ता

तनुश्री दत्ता ने फैंस संग बातचीत में कहा- मेरी तबीयत खराब चल रही है. आज मैं थोड़ा अच्छा फील कर रही थी, तो मैं श्मशान घाट चली गई. एक मंदिर है जिसके बगल में श्मशान घाट है. वो जगह मेरी फेवरेट है. काशी में भी जब मैं जाती हूं तो मुझे मंदिर के अंदर बैठना पसंद है. लेकिन मैं श्मशान घाट जाकर भी बैठती हूं. मुझे वहां बहुत सुकून मिलता है.

''मेरे 500 साल पुराने पूर्वज अघोरी हुआ करते थे. मैं जब छोटी थी मुझे वो लोग दिखते थे. मैं उनसे थोड़ा दूर-दूर रहती थी. मैं उनमें से कुछ लोगों को देखती थी. मैं उन्हें सपनों में देखती हूं. मुझे श्मशान घाट में बैठकर मैडिटेशन करना पसंद है. मुझे वहां मुर्दों के बीच इतना सुकून मिलता है जितना जिंदा लोगों के बीच नहीं मिलता. श्मशान घाट में बहुत सारे अघोरी आपको अलग वेशभूषा में दिखेंगे. हालांकि मैं तो नॉर्मल कपड़ों में रहती हूं.''

तनुश्री ने नाना पाटेकर पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैंने भगवान से पूछा कि मुझे कंफर्म करो कि वो नर्क में पहुंचा या नहीं. फिर मैं चेन से बैठू. लेकिन भगवान ने कहा कि नाना अभी उस लोक में जा रहे हैं. मैं आत्माओं से बात करने की कोशिश कर रही हूं. तनुश्री ने कहा कि वो साधना में बैठती हैं इसलिए उनके पास ये शक्तिया हैं. वो शक्तियां ही उनसे ये सब बुलवा रही हैं.

तनुश्री दत्ता की बातों को सुनकर कई लोगों को झटका भी लगा है. इनमें कितनी बातें सच्ची हैं और कितनी फेक, ये तो वो ही जानें. लेकिन इतना जरूर है नाना के निधन के बाद तनुश्री को लाइमलाइट में आने का फिर से मौका मिल गया है. शोबिज की बात करें तो वो सालों पहले इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2026
राजधानी भोपाल की कॉलोनियों में पानी सप्लाई का जिम्मा संभालने और हर घर से जलकर वसूलने का काम अब नगर निगम निजी एजेंसियों को सौंपने जा रहा है। मेयर-इन-कौंसिल (एमआईसी)…
 16 October 2026
तनुश्री दत्ता इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. नाना पाटेकर के निधन के बाद से वो लगातार एक्टर पर निशाना साध रही हैं. इंस्टा और इंटरव्यूज में नाना की…
 16 October 2026
लेजेंडरी एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद कई मुद्दों पर तीखी बयानबाजी हो रही है. नाना के परिवार संग रिश्तों पर बातें बन रही हैं. दूसरी तरफ, तनुश्री दत्ता…
 16 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शुक्रवार 16 अक्‍टूबर 2026 को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर…
 15 October 2026
झारखंड बीजेपी के नेता ब्रजमोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राज्यपाल बनने से पहले पीएम मोदी खुद ब्रजमोहन राम को फोन कर रहे थे. ब्रजमोहन…
 15 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और जाति आधारित आरक्षण को लेकर अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि हिंदू सामाजिक व्यवस्था में पिछड़े वर्ग या अनुसूचित जाति से जुड़े…
 15 October 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर जारी प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने अंकिता के माता-पिता, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा समेत कई…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है.…
 14 October 2026
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव…
Advt.