Select Date:

ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे का जवाब! पेरेंट्स के रिश्ते का बताया सच, हेटर्स की लगाई क्लास

Updated on 16-10-2026 03:27 PM
लेजेंडरी एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद कई मुद्दों पर तीखी बयानबाजी हो रही है. नाना के परिवार संग रिश्तों पर बातें बन रही हैं. दूसरी तरफ, तनुश्री दत्ता ने नाना के खिलाफ बोलकर विवाद खड़ा किया है. इन सभी बातों पर अब नाना के बेटे मल्हार ने रिएक्ट किया है. मल्हार ने सोशल मीडिया पर परिवार को लेकर हो रही चर्चाओं और ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई है. उन्होंने पिता संग अपने बॉन्ड, उनके बिना जिंदगी जीने समेत लीगल केस को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

परिवार संग कैसी थी नाना की बॉन्डिंग?

मल्हार ने कहा कि मुझे बचपन से ही पेरेंट्स से मुश्किल हालातों का सामना करने की हिम्मत और ताकत मिली है. बाहर के लोग हमारे परिवार के बारे में क्या सोचते हैं, इससे हमें फर्क नहीं पड़ता. मुझे हमेशा सबका प्यार मिला. हमारा परिवार इमोशनली एक-दूसरे से कनेक्टेड है

अकेले नहीं थे पापा- मल्हार
मल्हार ने सोशल मीडिया पर परिवार की तस्वीरें शेयर नहीं करने को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. वो कहते हैं- इतना सब कुछ वायरल हो रहा है. वो कितना गलत है. बस इसलिए कि हम इंस्टा पर फैमिली फोटो नहीं डालते, इसका ये मतलब नहीं कि हमारे बीच प्यार नहीं है. अलग होने के बाद भी मेरे पेरेंट्स के रिश्ते अच्छे थे. 39 साल का बॉन्ड था. चीजें वैसी नहीं थीं जैसी दिखती थीं. वो अकेले नहीं थे. कभी नहीं थे, ना ही पापा बीमार थे. हम में से कोई एक हमेशा उनके साथ था. वो एक्टिव थे. वो रोजाना ढाई घंटे वर्कआउट करते थे. ऐसा यंगस्टर्स नहीं कर पाते

8 अक्टूबर को क्या हुआ था?

मल्हार ने 8 अक्टूबर को हुई घटना को याद किया. उन्होंने कहा- पापा उस समय गोवा में थे. मेरा कजिन प्रसाद, जो उनके एंटरटेनमेंट से जुड़े काम देखता है, उसे पापा ने मुंबई भेजा हुआ था. क्योंकि उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ कौन बनेगा करोड़पति शूट करना था. मेरे पिता ऐसे इंसान थे, जो किसी को परेशान नहीं करना चाहते थे. जब उन्हें बेचैनी फील हुई तो उन्होंने पहले मैसेज किया. कुछ समय बाद फोन किया. परिवार के सदस्य तुरंत उनके पास पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. मैं उस वक्त पुणे में थे. सुबह करीब 5 बजे मां का फोन आया. उसके बाद क्या हुआ कुछ याद नहीं. ऐसा लगा मेरे आसपास की पूरी दुनिया थम गई हो. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2026
राजधानी भोपाल की कॉलोनियों में पानी सप्लाई का जिम्मा संभालने और हर घर से जलकर वसूलने का काम अब नगर निगम निजी एजेंसियों को सौंपने जा रहा है। मेयर-इन-कौंसिल (एमआईसी)…
 16 October 2026
तनुश्री दत्ता इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. नाना पाटेकर के निधन के बाद से वो लगातार एक्टर पर निशाना साध रही हैं. इंस्टा और इंटरव्यूज में नाना की…
 16 October 2026
लेजेंडरी एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद कई मुद्दों पर तीखी बयानबाजी हो रही है. नाना के परिवार संग रिश्तों पर बातें बन रही हैं. दूसरी तरफ, तनुश्री दत्ता…
 16 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शुक्रवार 16 अक्‍टूबर 2026 को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर…
 15 October 2026
झारखंड बीजेपी के नेता ब्रजमोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राज्यपाल बनने से पहले पीएम मोदी खुद ब्रजमोहन राम को फोन कर रहे थे. ब्रजमोहन…
 15 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और जाति आधारित आरक्षण को लेकर अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि हिंदू सामाजिक व्यवस्था में पिछड़े वर्ग या अनुसूचित जाति से जुड़े…
 15 October 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर जारी प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने अंकिता के माता-पिता, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा समेत कई…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है.…
 14 October 2026
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव…
Advt.