भिवंडी में भीषण हादसा, चार मंजिला इमारत ढही; 8 लोगों की मलबे में दबकर मौत
Updated on
31-07-2026 11:00 AM
महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पावरलूम नगरी भिवंडी में बालाजी नगर क्षेत्र स्थित कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे ढह गया। भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के अग्निशमन अधिकारी विजय जाधव ने बताया कि मलबे से 8 शव निकाले गए हैं, जबकि एक लड़के को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खतरनाक घोषित थी इमारत
भिवंडी के नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड के गंगाराम वाड़ी इलाके में कोहिनूर अपार्टमेंट (B-विंग) की चार मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम (BNCMC) ने इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था।
राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ (NDRF) और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं। हादसे वाली जगह का दौरा करने पहुंचे स्थानीय बीजेपी विधायक महेश चौघुले ने बताया कि यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी, जिसके चलते नगर निगम ने इसे खतरनाक घोषित किया था।
‘सी-कैटेगरी’ में थी बिल्डिंग
भिवंडी नगर निगम ने इसे ‘सी-कैटेगरी’ यानी अत्यंत जर्जर और खतरनाक में रख दिया था। साथ ही कई नोटिस जारी कर ज्यादातर निवासियों को खाली करवा लिया गया था। हालांकि, ग्राउंड फ्लोर पर मरम्मत का काम चल रहा था
रिपोर्टों के अनुसार मरम्मत के दौरान कुछ पिलर तोड़े गए थे, जिससे बिल्डिंग की नींव और कमजोर हो गई और इमारत का हिस्सा गिर गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे के समय 5 से 9 मजदूर अंदर मौजूद थे। कुछ लोग सामान निकालने भी गए थे। सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।
रात में चल रहा था मरम्मत का काम
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय इमारत में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे में दबे लोग वे मजदूर हैं जो रात के समय इमारत के अंदर काम कर रहे थे। इमारत का हिस्सा अचानक ढहने से वे मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद भिवंडी फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। एनडीआरएफ की टीमें भी रेस्क्यू अभियान में शामिल हो गई हैं और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए भारी मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस, भिवंडी नगर निगम, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाने के लिए पोक्लेन मशीनों और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इस बीच NDRF की टीमों ने भिवंडी में गिरी इमारत के मलबे से एक महिला को सुरक्षित रूप से जिंदा बचाया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दो लोगों के सुरक्षित निकाले जाने का भी जिक्र है। अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। बचाव कार्य जारी है और जब तक पूरा मलबा नहीं हटाया जाता, अभियान जारी रहेगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है.उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "अमित शाह संसद में आकर विद्यार्थियों पर…
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट आया है. भरत पर गोली चलाने वाले STF जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार पुलिसक्रमी की पहचान अक्षय के रूप…
दिल्ली में 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए जिस तरह से रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, सीआरपीएफ के महानिदेशक…
नई दिल्ली, जुलाई, 2026: घर का लोन, बच्चों की पढ़ाई या बिजनेस लोन जैसी बड़ी जिम्मेदारियों के दौरान परिवार की आर्थिक सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। हर व्यक्ति की…
राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सिर्फ सजा और जुर्माना…
पहली तिमाही में टर्म प्लान कारोबार में 60.4% की बढ़ोतरी99.3% क्लेम सेटलमेंट रेशियो के साथ कंपनी रही इंडस्ट्री में सबसे आगेशुद्ध मुनाफा 27.8% बढ़कर 386 करोड़ रुपए पहुँचामुंबई, जुलाई, 2026:…