भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट
Updated on
31-07-2026 10:51 AM
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट आया है. भरत पर गोली चलाने वाले STF जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार पुलिसक्रमी की पहचान अक्षय के रूप में हुई है. आरा एसपी राज ने इसकी पुष्टि की है. यह वही जवान है जिसपर भरत तिवारी की मां ने हत्या का आरोप लगाया था. पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
हाल ही में भरत के परिजन से मिले थे सीएम
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों को पटना बुलाकर मुलाकात की थी. इसके साथ ही सीएम सम्राट ने जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ और एसडीएम पर बड़ा एक्शन भी लिया था. उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को वापस पुलिस मुख्यालय भेज दिया. हाल ही में उन्हें सरकार ने मद्य निषेध विभाग में डीएसपी बनाया था. सम्राट चौधरी ने जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार को भी वहां से हटा दिया. संजीत अब सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान दे रहे हैं. इनकी भूमिका भी भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में संदिग्ध बताई जा रही थी.
भरत तिवारी के लिए हो रही थी न्याय की मांग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस ने बिहार सरकार को हिलाकर रख दिया है. विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ खुद बीजेपी के भी कई नेता ‘एनकाउंटर न्याय’ पर सवाल उठा रहे थे. बिहार से लेकर अन्य राज्यों के लोग भी सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे थे और भरत तिवारी के लिए सरकार से न्याय मांग रहे थे.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है.उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "अमित शाह संसद में आकर विद्यार्थियों पर…
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट आया है. भरत पर गोली चलाने वाले STF जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार पुलिसक्रमी की पहचान अक्षय के रूप…
दिल्ली में 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए जिस तरह से रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, सीआरपीएफ के महानिदेशक…
नई दिल्ली, जुलाई, 2026: घर का लोन, बच्चों की पढ़ाई या बिजनेस लोन जैसी बड़ी जिम्मेदारियों के दौरान परिवार की आर्थिक सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। हर व्यक्ति की…
राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सिर्फ सजा और जुर्माना…
पहली तिमाही में टर्म प्लान कारोबार में 60.4% की बढ़ोतरी99.3% क्लेम सेटलमेंट रेशियो के साथ कंपनी रही इंडस्ट्री में सबसे आगेशुद्ध मुनाफा 27.8% बढ़कर 386 करोड़ रुपए पहुँचामुंबई, जुलाई, 2026:…