Select Date:

खेती काम करने के बाद एक साथ बैठकर मार रहे थे गप्पे, तभी बिजली गिरी, एक की मौत; चार घायल

Updated on 28-06-2026 08:07 PM
जिले के कुकनार थाना क्षेत्र के धुररास गांव के देवनाथ पारा में गाज गिरने से एक युवक की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज छिंदगढ़ अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पेड़ के नीचे छिपे थे पांचों युवक, अचानक गिरी बिजली

दोपहर 3 बजे देवनाथ पारा के पांच युवक उमेश बघेल, मंगला बघेल, आशाराम बघेल, अजय नाग और आयता बघेल खेती-किसानी का काम कर रहे थे। तभी अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। पांचों युवक एक इमली के पेड़ के नीचे आकर बारिश से बचने की कोशिश करने लगे, तभी अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गर्जना होने लगी। फिर अचानक देखते ही देखते बिजली गिरी, जिससे पांचों युवक घायल हो गए।

18 वर्षीय अजय नाग ने रास्ते में तोड़ा दम, अन्य की हालत स्थिर

उसके बाद आनन-फानन में पांचों युवकों को छिंदगढ़ अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां इलाज सही से न हो पाने के कारण ज्यादा घायल युवक अजय नाग को उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही युवक अजय नाग (उम्र 18 साल) की मौत हो गई। बाकी चार युवकों का इलाज छिंदगढ़ अस्पताल में चल रहा है, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी स्थिति ठीक बताई है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
जिले के कुकनार थाना क्षेत्र के धुररास गांव के देवनाथ पारा में गाज गिरने से एक युवक की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल…
 28 June 2026
डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन सेवाओं के दौर में जिले का दबेना गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। नरहरपुर विकासखंड के एक हजार से अधिक आबादी…
 27 June 2026
छत्तीसगढ़ के वर्तमान व पूर्व सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अदालतों में लंबित मुकदमों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। हाई कोर्ट द्वारा जारी की गई मई 2026…
 27 June 2026
जिला उपभोक्ता फोरम ने सेवा में लापरवाही और ग्राहकों के अधिकारों के हनन के एक मामले में जायका आटोमोबाइल्स पर जुर्माना लगाया है। आयोग ने कंपनी को आदेश दिया है…
 27 June 2026
तखतपुर विकासखंड के ग्राम चोरभट्टी खुर्द में बेखौफ मुरुम चोरों ने आरक्षित सरकारी जमीन को खोदकर गहरे तलाब में तब्दील कर दिया है। ग्रामीण अंचलों में अभी बारिश शुरू नहीं…
 26 June 2026
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड का ग्राम पंचायत करीगुंडम, जो कभी नक्सली गतिविधियों के कारण देशभर में चर्चित रहा, अब विकास और बदलाव की नई कहानी लिख रहा…
 26 June 2026
भारतीय हिप-हॉप और रैप संगीत के फलक पर जब भी चर्चा होती है, तो अमूमन दिल्ली, पंजाब या मुंबई के 'गली बॉयज' का नाम जेहन में आता है। लेकिन इस…
 25 June 2026
रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर हेमराज राव और उसके परिवार की दो करोड़ 32 लाख 11 हजार रुपये की संपत्ति जब्त…
 25 June 2026
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने शादी के मंडप में ऐसा फैसला लिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। शादी की रस्मों के दौरान जब दूल्हा…
Advt.